गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के युवाओं की ओर से बनायी गई लोकल डिजास्टर रिलिफ फोर्स के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 60 से अधिक जरूरत मंद परिवारों को राशन के किट उपलब्ध करवा कर उन्हें कोरोना काल और बरसात के कारण आ रही दिक्कतों से राहत दिलाने का प्रयास किया है।
एलडीआरएफ के संयोजक अनूप पुरोहित ने बताया कि उनकी ओर से अब तक चमोली जिले के विभिन्न विकास खंडों के 500 से अधिक परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करवायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि उनका संगठन विभिन्न संगठनों से संपर्क आपदा व कोरोना के कारण प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रही है। वर्तमान में शैलेज मैठाणी व उनकी टीम की ओर से गरीब परिवारों को राहत देने के लिए सामग्री उपलब्ध करवायी गई थी। उन्होंने ऐसे 60 से अधिक गरीब परिवारों को शुक्रवार को राशन किट उपलब्ध करवायी गई है। यह राशन किट शिवशक्ति नगर, गंगोल गांव, पाडुली, गोपेश्वर नगर क्षेत्र के गरीब परिवारों में वितरित की गई है। जिसमें उनके साथ एलडीआरएफ के अमित मिश्रा, विपिन कंडारी, दीपक भट्ट, अमित ठाकूर, दीपक बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, सूर्य पुरोहित आदि शामिल थे।
