posted on : June 27, 2021 6:11 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला कांग्रेस पार्टी ने रविवार को केंद्र व राज्य की भापजा सरकार पर हर मोर्चे पर असफल रहने का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टेशन पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस नेता व पूर्व काबीना मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा भाजपा हिन्दुओं की हितैषी होने का दावा करती है और उसी के राज में कुंभ जैसे पवित्र कार्य में घोटाला किया सबसे शर्मनाक और आघात पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर  कांग्रेस के  जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह रावत, आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश नेगी, विकास जुगरान,  हरेंद्र राणा, धीरेन्द्र गरोडिया, महेंद्र नेगी, संदीप नेगी, योगेंद्र बिष्ट,  अनीता नेगी, जयवीर नेगी, पुष्कर सूरी, गोविन्द सजवाण आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!