posted on : June 27, 2021 6:22 pm

घाट (चमोली)। चमोली जिले के घाट-उस्तोली मोटर मार्ग पर एक माल वाहक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। घटना में वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसके सीएचसी घाट में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद चालक को हायर सेंटर रैफर कर दिया हैं।

ग्राम प्रधान उस्तोली महावीर बिष्ट ने बताया कि रविवार को शाम करीब 4 बजे घाट-उस्तोली सड़क पर बंगाली गांव निवासी चालक लक्ष्मण सिंह जिओ टावर की निर्माण सामग्री लेकर उस्तोली गांव जा रहा था। इस दौरान कली मंदिर के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर खाई में जा गिरा। इस दौरान लक्ष्मण वाहन से बाहर छिटक गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने लक्ष्मण को रेस्क्यू कर सीएचसी घाट में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और जांच के बाद लक्ष्मण की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!