posted on : June 27, 2021 6:25 pm

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को चैकिंग के दौरान कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 26 पेटी अंग्रेजी शराब को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार रविवार को बदरीनाथ हाईवे पर रुटीन चैकिंग के दौरान पनाई गांव निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र माधो सिंह के वाहन में 26 पेटी शराब की पाई गई। जिस पर पुलिस की ओर से देवेंद्र को हिरासत में लेकर कर्णप्रयाग कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं अवैध शराब के परिवहन में प्रयोग किये गये वाहन को सीज कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!