posted on : June 28, 2021 8:36 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सोमवार को दोपहर में एक अज्ञात वाहन ने नो एंटरी जान में घुसकर 108 वाहन को टक्कर मारी। जिसमें 108 वाहन का टायर फट गया। 108 वाहन चालक विनोद सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन यूके 07 एए8758 ने नो एंटरी जोन पंजाब नेशनल बैंक के समीप टक्कर मारी है। अज्ञात वाहन चालक शराब के नशे में था। जो टक्कर मारने के बाद वाहन को सड़क पर छोडकर भाग गया था। 108 में बैठे मरीज को गोपेश्वर से श्रीनगर लेजाया जा रहा था। अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से 108 का टायर फट गया जिसके बाद दुसरे वाहन से मरीज को श्रीनगर भेज दिया है।

 

अज्ञात वाहन की टक्कर से पलिस लाइन से मुख्य बाजार तक जाम लग गया। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन यूके 07 एए8758 नो एंटरी जोन में आया जो कि नशे की हालत में था। गनिमत यह रही की वाहन मुख्य बाजार तक नहीं पहुचा जिससे की बड़े हादसा हो सकता था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!