गोपेश्वर (चमोली)। कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय की ओर से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार उसकी बड़ी बहन की सगाई टिहरी गढवाल की डागर पट्टी के मलेशा गांव निवासी 24 वर्षीय उपेंद्र भंडारी पुत्र धीरज भंडारी से हुई थी। लेकिन पीड़िता की बहन कुछ दिन पूर्व घर छोड़कर कहीं चली गई है। ऐेसे में शुक्रवार को जब उपेंद्र उनके घर आया तो उसने पीड़िता को अकेला पाकर उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुराचार किया। जिस पर पीड़िता ने जब मामले की जानकारी अपने मां को दी तो पीड़िता के परिजनों में कोतवाली कर्णप्रयाग में शिकायत दर्ज की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के साथ ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की और सुराग के आधार पर युवके को कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय की ओर से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुधा बिष्ट, उप निरीक्षक विजय प्रकाश, सिपाही सुरेश सिंह, समीर बिष्ट आदि शामिल थे।
