posted on : July 8, 2021 5:52 pm
थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के तलवाड़ी के पास सब्जी गधेरे मे एक सूमो और कार आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे वाहनों में सवार लोग बाल -बाल बचे। बताया जा रहा अल्टो कार बागेश्वर से किसी मरीज को लेकर थराली की और बड़ी तेज गति से आ रही थी जहां सब्जी गधेरे मे थराली से ग्वालदम की ओर जा रही सूमो से भीड़ गई टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार 1-2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
