posted on : July 12, 2021 5:12 pm

गोपेश्वर (चमोली)। ग्राम प्रधान संगठन चमोली ने सोमवार को अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय पर तालाबंदी कर जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेज कर मांगों को पूरा करने की गुहार लगायी है।

बता दें कि प्रधान संगठन की ओर से अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक जुलाई से खंड विकास अधिकारी कार्यालयों पर धरना दिया जा रहा है। 12 दिनों से चल रहे आंदोलन पर सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होता न देख सोमवार को जिले के प्रधानों ने गोपेश्वर पहुंच कर प्रदर्शन कर सीडीओ कार्यालय पर तालाबंद की तथा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की गुहार लगायी है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने कहा कि संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से पत्राचार करता आ रहा है लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है जिससे प्रधानों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, अनूप नेगी, सूरज पंवार,़ऋचा खत्री, पम्मी फरस्वाण, दिगम्बर सिंह, नयन कुंवर, नवीन नेगी, वीरेंद्र राणा, भरत बुटोला, महेंद्र पंत, मोहन सती आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!