गोपेश्वर (चमोली)। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान के पास एक मामला आया था जिसमें महिला ने अपने पति से प्रताड़ित होकर अलग रहने की गुहार लगायी थी। जिस पर उपाध्यक्षा ने दोनों की काउसिंलिंग कर उन्हें एक साथ रहने के लिए प्रेरित किया और दोनों खुशी से एक साथ रहने के लिए राजी हो गये। इस तरह एक परिवार बिखरने से बच गया।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा पुष्पा पासवान ने बताया कि मई माह में उन्हें एक शिकायत मिली थी कि चमोली जिले के एक गांव की महिला को उसका पति प्रताड़ित कर रहा है जिससे परिवार में बिखराव की नौबत आ गई है। जिस पर उपाध्यक्षा ने दोनों को प्रथम काउंसिंलिग के लिए बुलाया और उन्हें काफी समझाया गया। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया ओर पुनः जुलाई माह में द्वितीय काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। दूसरी बार काउंसिलिंग में आने पर दोनों में काफी हद तक सुधार आ गया था और इसके बाद दूसरी काउंसिलिंग में दोनों ने एक साथ रहने का मन बनाया। उपाध्यक्षा ने बताया कि अब दोनों खुशी से एक साथ रहने को राजी हो गये है।
