posted on : July 16, 2021 5:28 pm
गोपेश्वर (चमोली)। पहाड़ में शुक्रवार से सावन मास शुरू हो गया है। सावन मास के पहले दिन जनपद के विभिन्न शिववालयों में शिव भक्तों ने जल चढ़ाकर मनौतियां मांगी।
पर्वतीय जिलों में सावन मास संक्रांति से शुरू होता है। इस लिए यहां पर भक्त जन सावन मास की संक्रांति से ही सावन के महीने की शुरूआत मानते है। इस दिन लोग अपने खेतों में मेहल के पौधों का रोपण भी करते है ताकि उनकी फसल को कीट पंतगों से नुकसान न पहंुचे। चमोली जिले के गोपीनाथ मंदिर, सकलेश्वर, बामनाथ, जोशीमठ के शिव मंदिर, पुष्केश्वर महादेव, रूद्रनाथ आदि शिवालयों में शिव भक्तों ने पहुंच कर जलाभिषेक कर मनौतियां मांगी। साथ ही कोरोना संकट का यह काल सुरक्षित व्यतीत हो सभी लोग सुख समृद्ध रहे इसकी कामना की गई।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
