जोशीमठ (चमोली)। भाजपा के बदरीनाथ विधान सभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ विकास खंड के शक्ति केंद्रों की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बूथ प्रबंधन के आधार पर ही उत्तराखंड की सभी विधानसभाओ में विजय प्राप्त करेगी।
मंगलवार को जोशीमठ में नगर और ग्रामीण मंडल के शक्ति केन्द्रों की बैठक में विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जो उत्साह है वह संगठन को मजबूती देगा। उन्होंने कही। नगर मण्डल के दो और ग्रामीण मण्डल के चार शक्ति केन्द्रों की बैठक में प्रथम चरण में कुल 31 बूथो के पालक, अध्यक्ष तथा बूथ लेबिल एजेंटों को बूथ कमेटी निर्माण तथा पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करने को कहा। विधायक ने बूथ अध्यक्ष पालक से उनके बूथो की समस्याओं को सुना तथा बूथ पर किये गए कार्यो की जानकारी ली। बैठक में क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक की ओर से की गई घोषणाओं की जानकारी बूथ कार्यकर्ताओ को दी गई तथा शेष घोषणाओं को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जगदीश सती, नगर अध्यक्ष लक्षण फरकिया, पूर्व नगर पालिका की अध्यक्ष रोहणी रावत, राकेश भण्डारी, माधव सेमवाल, भगवती नम्बूरी आदि मौजूद थे।
