गोपेश्वर (चमोली)। चमोल जिले के दशोली ब्लॉक के मेड ठेली के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को लेकर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग चमोली के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है।
बता दें कि 2017-18 में कुहेड-मैठाणा-मथरपाल सड़क का निर्माण किया गया था। इस दौरान क्षेत्रवासियों से सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से काश्तकारी भूमि ली गई थी। लेकिन वर्तमान तक ग्रामीण को विभाग की ओर से सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। जिस पर मंगलवार को ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग और अधिशासी अभियंता से इस समस्या के समाधान को लेकर मुलाकात की। ग्राम प्रधान रोशन ने बताया कि काश्तकारी भूमि के मुआवजे के लिए कई बार अपनी बात शासन प्रशासन के सामने रखी गई है। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने कि विभाग की ओर से बार-बार बजट न होने का बहाना बनाकर ग्रामीणों को टाल दिया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र लोक निर्माण विभाग की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कुछ कार्रवाई्र नहीं की जाती तो तो ग्रामीणों को मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान रोशन, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, धीरज सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
