posted on : July 20, 2021 5:56 pm
गोपेश्वर (चमोली)। हरेला पखवाड़े पर राजकीय इंटर कालेज डुंग्री मैकोट के एनएसएस के छात्रों ने मंगलवार को विद्यालय के आसपास पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी आरपी सती ने बताया कि मंगलवार को एनएसएस के छात्रों के सहयोग से विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यालय के आसपास खाली पड़ी भूमि पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण के साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि छात्रों को अपने गांव के आसपास भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एलएस नेगी, किरन नेगी, रचयिता पंवार, सतेश्वरी खत्री, जयदीप झिक्वाण, केएस गडिया, रूचि राणा, विनय हटवाल, दीपा नेगी, एमएल रूडियाल, चंदन पंवार, बी लसियाल, ईश्वर बिष्ट आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
