posted on : July 21, 2021 5:16 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सोशल मीडिया प् फैलाये जा रहे भ्रामक संदेश का खंडन करते हुए कहा गया है कि बदरीनाथ धाम में मुश्लिमों की ओर से नमाज पढ़ने का संदेश भ्रामक तरीके से फैलाया जा रहा है, जो कि पूर्ण रूप से तथ्यहीन है।     

कहा गया है कि जबकि सत्यता यह है कि बदरीनाथ धाम में आस्था पथ नामक संस्था की पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें कार्य कर रहे मुश्लिम मजदूरों ने बुधवार को  ईद के त्यौहार के अवसर पर बंद कमरे में लाउडस्पीकर का प्रयोग किये बिना, मौलवी की अनुपस्थिति में तथा कोरोना गाइड लाइन व नियमों का पालन करते हुए नमाज पढ़ी गयी है। तथाकथित इन आरोपों की जांच के एि संबंधित को निर्देशित किया गया है, यदि उनके की ओर से नियमों का उल्लंघन करना पाया जाता है तो उनके विरुद्ध डीएम एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। चमोली पुलिस ने आम जनमानस से अपील है कि बिना सत्यता जाने इस प्रकार के भ्रामक संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित कर सांप्रदायिक भेदभाव की भावना को बढ़ावा ना दें।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!