posted on : August 4, 2021 5:54 pm
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट के जन्म दिन के अवसर पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मिठाई बांट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक के कार्यकाल में चमोली जिले का चहुमुखी विकास हुआ है। जनता उनके कार्यों की सराहना कर रही है और आने वाले समय में भी इसी तरह के विकास कार्य होते रहेंगे ऐसी जनता की उनके उम्मींदे है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला, भाजपा महामंत्री नवल भट्ट, एबीवीपी के विभाग संयोजक अमित मिश्रा, विपिन कंडारी, रोहिताश पुरोहित आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
