गोपेश्वर (चमोली)। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें कोविड प्रोटोकाॅल के साथ स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास से मनाने की रूपरेखा तय की गई।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए है। साथ ही सभी कार्यालय परिसरों में भी 14 अगस्त को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने को कहा गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी भवनों, इमारतों, शहीद स्मारकों को छोटे एलईडी बल्वों से प्रकाशमान करने के निर्देश दिए गए। पूर्व संध्या पर खेल विभाग के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग में का्रॅस कन्ट्री दौड भी आयोजित होगी। स्वतंत्रता दिवस पर समस्त सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर संबधित कार्यलयध्यक्ष द्वारा प्रातः नौ बजे तथा जिलाधिकारी कार्यालय में 9.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद 10 बजे शहीद पार्क में माल्यापर्ण के साथ ही शहीदों को याद किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कोरोना वारियर्स, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों, 10वी और 12वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन टाॅपर रहे छात्र-छात्राओं और खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षा विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर ब्रह्मसैंण में वन विभाग के तत्वाधान में पौधारोपण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर शिक्षा विभाग को स्कूलों में वाद-विवाद, निबन्ध, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम पंचायतों में भी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधियों और विभिन्न एनजीओ व एसएचजी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने की बात कही। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने सुझाव रखे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चैधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सेनी, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम कौशतुभ मिश्रा, एसडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम वैभव गुप्ता, एसडीएम कुमकुम जोशी, सीओ पुलिस धन सिंह तोमर, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश तिवारी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!