पोखरी (चमोली)। चमोली जिले की नगर पंचायत पोखरी के अधिशासी अधिकारी ने शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने नगर क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत की भूमि पर हो रहे अतिक्रमणों के प्रति सख्त रूख अख्तियार कर लिया है।

नगर पंचायत पोखरी में अधिशासी अधिकारी का पदभार ग्रहण करते ही अधिशासी अधिकारी रोशन पुण्डीर ने नगर पंचायत क्षेत्र को दौरा किया तथा नगर पंचायत की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ पूरे बाजार का दौरा किया और गोदी बैंड से लेकर बाजार में हो रहे नगर पंचायत की भूमि अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नगर पंचायत की भूमि का उपयोग नगर पंचायत के विकास में किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी साथ ही यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को हिदायत दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी लम्बित विकास योजनाओं को तत्काल आगे बढ़ाया जाय।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!