posted on : August 14, 2021 5:39 pm

गोपेश्वर (चमोली)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर शनिवार को स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से घिघंराण मोटर मार्ग पर चिह्नित स्थलों तक कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु के बालक एवं बालिकाओं की क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के डाॅ. आलोक कुमार तथा यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड का शुभांरभ किया गया।

क्राॅस कंट्री दौड़ के बालक ओपन वर्ग की सात किलोमीटर दौड में  ग्राम-ग्वाड देवलधार के प्रदीप ने प्रथम, जीआईसी घिंघराण के प्रियाशंु ने द्वितीय, जीआईसी बैरांगना के राहुल राणा ने तृतीय, पीजी कालेज गोपेश्वर के मंयक और यशवीर ने क्रमशः चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त किया। बालिका ओपन वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में पीजी कालेज गोपेश्वर की निकिता फरस्वाण ने प्रथम, जीजीआईसी गोपेश्वर की शालिनी ने द्वितीय, जीआईसी बैंरागना की गार्गी बत्र्वाल और ईशा बत्र्वाल ने क्रमशः तृतीय और चतुर्थ, एसजीआरआर गोपेश्वर की दीक्षा नेे पंचम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चमोली यशवन्त सिंह चैहान ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जीत और हार खेल का एक पार्ट है परंतु खेलों में प्रतिभाग करना ही सबसे बडी बात है। उन्होंने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से जीवन में आगे बढने की प्रेरणा मिलती है। सभी युवाओं को स्वस्थ रहने एवं अच्छे कैरियर के लिए खेलों में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!