गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल के जिला महामंत्री अन्नत पाल ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी पर लगाम लगाने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकामयाब सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता का अब भाजपा से मोह भंग हो गया है और आने वाले विधान सभा चुनाव में इन्हें सबक सीखाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में एक जुट हो रही है।
रविवार को गोपेश्वर में आयोजित आईटी सेल की बैठक में उन्होंने कहा कि युवाओं को बीजेपी को सबक सीखाने के लिए आगे आना होगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो जनता के हितों की रक्षा कर सकती है। भाजपा सिर्फ सत्ता पाने के लिए जुमलो और भाषणों से गुमराह कर सकती है। सत्ता में आने के लिए भाजपा ने जो वायदे किये थे वह आज तक पूरे नहीं हुए है। और अब फिर से सत्ता पाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर रही है। जनता को गुमराह कर वोेट पाने की लालसा बनाये हुए है लेकिन इस बार जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है और इनको सबक सीखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि अभी से जनता के बीच सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पहंुच कर भाजपा की भ्रष्ट नीतियों को रखें ताकि जनता इनके भ्रम जाल से बाहर निकल सके। इस मौके पर अंकित फरस्वाण, सौरभ भाटिया, शशांक बिष्ट, आशीष कंखोली आदि मौजूद थे।
