posted on : September 6, 2021 5:28 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय इंटर कालेज गडोरा में सोमवार को पुलिस साइबर सेल की ओर से जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की ओर से छात्र और अध्यापकों को साइबर अपराधों और साइबर कानूनों के विषय में जानकारी दी।

जीआईसी गडोरा में साइबर जागरुकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साइबर सेल प्रभारी मनोज नेगी ने फेसबुक, मैसेंजर और वॉट्सप जैसी सोशल मीडिया साइटों की मदद से बड़े पैमाने पर ठगी की जा रही है। जिससे बचाव के लिये जागरुकता आवश्यक है। उन्होंने कार्यशाला के दौरान सोशल मीडिया साइड के अलावा ऑन लाइन शापिंग में बरते जाने वाली सावधानियों के साथ ही साइबर क्राइम और कानूनों की जानकारी दी। इस मौके पर चमोली कोतवाली प्रभारी महेश लखेड़ा, ऋषिकान्त पटवाल, विपिन रावत, रविकान्त आर्य, प्रधानाचार्य डीएस चैहान, भुवन तिवारी, गणेश जोशी, कृष्णा कुमारी, बबीता रावत आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!