गोपेश्वर (चमोली)। चमोली कस्बे में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें मांग की गई कि विहिप की केंद्रीय और प्रांत समितियों ने अवैध धर्मान्तरण को लेकर कानून बनाने का जो प्रस्ताव परित किया है उसका समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से तत्काल इस पर कानून बनाने की मांग की गई।
बैठक में विहिप जिलाध्यक्ष राकेश सेमवाल ने कहा कि 2022 से पूर्व प्रत्येक प्रखंड और ग्राम तक समितियों का गठन कर संगठन को मजबूत बनाया जाए तथा प्रभारी तैनात किये जाए। बैठक में हिन्दू मन्दिर, धर्म स्थल, धार्मिक संस्थानों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त रखने की भी मांग की गई। साथ ही भविष्य में चारो हिन्दू धामो पर अन्य धर्म की धार्मिक गतिविधियो पर कानून पास कर रोक लगाई जाय। जिससे भविष्य में वहां की धार्मिक सामाजिक भावनायें बनी रहे। बैठक में चिंतामणी सेमवाल, जिला अध्यक्ष राकेश सेमवाल, विभाग मंत्री पवन राठौर, जिला मंत्री प्रदीप, जिला कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद ममगाई, जिला उपाध्यक्ष सतीश सेमवाल, जिला सत्संग प्रमुख गिरीश पन्त, जिला सेवा प्रमुख जोत सिंह बगियाल, नरेंद्र नेगी, प्रकाश बत्र्वाल, आशीष सिंह, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद थे।
