posted on : September 19, 2021 6:34 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिल पुरसाडी जेल में बंद विचारधीन कैदी प्रवीण कुमार सिंह ने गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग पर रविवार को पुरसाड़ी जेल में बैरक में ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 14 सितंबर को प्रवीन कुमार को जिला कारागार में लाया गया था। उसने सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना भी नहीं खाया है। जेलर प्रमोद पांडे ने बताया कि प्रवीन के लिए बैरक में खाना ले जाया गया, लेकिन उसने खाना नहीं खाया है। बताया जा रहा है कि तीन साल पूर्व गैरसैंण में राजधानी की मांग के लिए चल रहे आंदोलन के दौरान प्रवीण सहित 39 लोगों को बलवा, आपराधिक बल का प्रयोग करने पर सजा सुनाई गई थी। 38 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी, जिन्हें न्यायालय ने जिला कारागार में भेज दिया था। जबकि प्रवीन कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस बीते 14 सितंबर को इसे गिरफ्तार किया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!