पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी जिले के एकेश्वर विकास खंड के पाटीसैण-थापली मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक सहित पांच लोगों में से दो की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर सांय को पाटीसैण से थापली जा रहा मैक्स वाहन संख्या यूके 12टीए 2700 पाटीसैण से ढाई किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे उसमें सवार वाहन स्वामी थापली निवासी 33 वर्षीय सुदामा प्रसाद पुत्र चैतराम व चालक संजय गुसाई पुत्र कुंवर सिंह ग्राम देदार 38 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि थापली निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र स्व. मनवर सिंह 55 वर्ष, रोशन सिंह बिष्ट पुत्र विजेंद्र सिंह 22 वर्ष व कुलदीप सिंह बिष्ट पुत्र स्व. चित्र सिंह 22 वर्ष घायल हो गये है। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें