posted on : October 1, 2021 5:35 pm
गोपेश्वर (चमोली)। स्वीप कार्यक्रम के तहत तीन अक्टूबर को चमोली जिले के प्रत्येक बूथ और मतदेय स्थलों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप वरूण चैधरी ने सभी बूथ लेवल आॅफिसर को प्रत्येक मतदेय स्थलों पर शिविर लगाने के निर्देश दिए है। शिविर के माध्यम से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत वोटर हेल्पलाइन एप का जन सामान्य में प्रचार प्रसार करने, वोटर एप के उपयोग को लोकप्रिय बनाने, अर्ह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकरण करने और अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
