posted on : October 3, 2021 5:40 pm

जोशीमठ (चमोली)। माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की घटना में छह लापता नौ सेना के अधिकारी और जवानों में से चार के शव रविवार को भारतीय सेना के राहत-खोज दल की ओर से जोशीमठ लाये गये। जहां पोस्ट मार्टम के बाद चारों शवों को सेना को सौंप दिया गया। जिसके बाद सेना का दल चारों शवों को लेकर नौ सेना मुख्यालय के लिये रवाना हुआ।

बता दें, बीते शुक्रवार को त्रिशूल पर्वत के आरोहरण के दौरान नौ सेना के छह जवान लापता हो गये थे। जिसके बाद से नेहरु पर्वतारोहण संस्थान और भारतीय सेना की ओर से क्षेत्र में राहत व खोज अभियान चलाया गया। इस दौरान शनिवार को सेना ने घटना स्थल के समीप चार लोगों को बिना हलचल किये बर्फ में देखा गया था। जिसके बाद यहां भारतीय सेना की ओर से घटना स्थल पर पहुंचे। जहां सेना को लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, हरिओम एमसीपीओ  मृत अवस्था में मिले। जहां से रविवार को चारों के शवों को हैलीकाप्टर की मदद से जोशीमठ सेना के हैलीपैड लाया गया। जहां भारतीय सेना की ओर से अभियान में जान गंवाने वाले अधिकारी और जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही यहां जिला प्रशासन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चारों के शवों का पोस्टमार्टम कर शव सेना को सौंपे गये। जिसके बाद यहां से सेना के हैलीकाप्टर से चारों को नौ सेना मुख्यालय भेज दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!