posted on : October 5, 2021 5:34 pm

नंदप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के नंदप्रयाग-घाट रोड कांडई बाजार के समीप ग्राम पंचायत खडगोली की ओर से निर्मित कूड़ा डंपिंग जोन आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। डंपिंग जोन के कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे चारों ओर का वातावरण भी दूषित होने के साथ बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

बता दें कि वर्ष 2015-16 में ग्राम पंचायत खडगोली की ओर से कांडई बाजार के कूड़े के निस्तारण के लिए कांडई पुल के पास एक कूड़ा डंपिंग जोन बनाया गया था। साथ जिला पंचायत की  ओर से बाजार की सफाई के लिए एक सफाई कर्मचारी की व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन कूड़ा डंपिंग जोन में पड़े कूड़े के निस्तारण की समूचित व्यवस्था न होने के कारण अब इस कूडे से निकलने वाली गंद से पूरे बाजार सहित क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है। स्थानीय निवासी कमलेश पुरोहित का कहना है कि इस कूड़ा डंपिंग जोन से निकले वाली गंदगी से राहगीर भी परेशान है और पूरा  वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने जिला पंचायत से इस कूड़े के समूचित निस्तारण की मांग की है। वहीं उनका कहना है कि जिला पंचायत की ओर से बने शौचालय की समूचित सफाई व्यवस्था न होने से यहां से गंदगी रास्तों पर बह रही है। जिला पंचायत की ओर से रखा गया सफाई कर्मचारी कभी कभार ही यहां आता है। जिससे सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। उन्होंने जिला पंचायत से डंपिंग जोन के कूडें के निस्तारण की मांग की है।

 

कांडई बाजार के पास के कूडा डंपिंग जोन के कूड़े के निस्तारण का संज्ञान लिया गया है। जल्द ही इस कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था कर दी जायेगी।

अरूण चंद्र बडथ्वाल, अपर मुख्य कार्याधिकारी, जिला पंचायत चमोली।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!