posted on : October 6, 2021 4:40 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानव अधिकार संगठन की ओर से चमोली जिले में कार्यकारणी का गठन कर कर्णप्रयाग ब्लाॅक के जिलासू में एक बैठक की गई। जिसमें महिलाओं के उत्पीड़न और सामाजिक समरता पर महिलाओं के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

बुधवार को कर्णप्रयाग ब्लाॅक के जिलासू में आयोजित बैठक में कार्यकारणी की जिलाध्यक्ष अनिता खंडूरी और ब्लाॅक अध्यक्ष सीता देवी का महिलाओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष अनिता खंडूरी और सीता देवी ने कहा कि संगठन की ओर से महिलाओं की सुरक्षा और घरेलु हिंसा से प्रति सजग करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के अंदर सबसे ज्यादा उत्पीड़न महिलाओं का हो रहा है। जबकि घर परिवार से लेकर समाज के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। इसके बावजूद भी महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार नहीं किया जा रहा है। जबकि आज महिलाऐं पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन समाज में समसरता लाने और भाईचारा बढ़ाने के लिए सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उनका संगठन गरीब तबके के लोगों के विकास के लिए भी सरकार से कार्य योजना तैयार करने की मांग कर रहा है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह खत्री ने बताया कि चमोली जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारणी का गठन कर महिलाओं को इससे जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश के हर जिले में महिलाओं का संगठन खड़ा कर उन्हें संगठित कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!