posted on : October 8, 2021 12:24 pm

देहरादून। भाजपा से रूठ कर आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के नजदीकी माने जाने वाले विनोद कपरूवाण ने शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट की मौजूदगी में एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया है।

कपरुवाण के आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद चमोली में जहां भाजपा को बड़े नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा था, वही उनके भाजपा में लौटे के बाद एक बार फिर चमोली में भाजपा को फिर मजबूती मिलेगी आम आदमी पार्टी को गढ़वाल क्षेत्र में एक बड़ा झटका लगा है एक वर्ष पूर्व आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद शुक्रवार को फिर विनोद कपरूवाण ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भटट की मौजूदगी में विनोद कपरूवाण ने भाजपा ज्वाईन की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। विनोद कपरूवाण भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!