posted on : October 9, 2021 5:11 pm

गोविंदघाट (चमोली)। सिक्खों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट बंदी की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। रविवार 10 अक्टूबर को दोपहर में डेढ़ बजे श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते श्री हेमकुंड साहित की यात्रा 18 सितंबर से शुरू हुई थी। बावजूद इसके अभी तक दस हजार तीन सौ यात्री यहां माथ टेक चुके हैं। कल आज सुबह नौ बजे से हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन शुरू हो जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चलेगा। 12ः30 बजे इस साल की अंतिम अरदास होगी। तदोपरांत दोपहर के एक बजे पवित्र गुरुग्रंथ साहिब का हुक़ुमनामा लिया जाएगा। पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को पंजाब के आए विशेष बैंड की धुन के साथ पंच प्यारों के अगुवाई में दरबार साहिब से सचखंड साहिब गर्भगृह में लाया जाएगा। ठीक डेढ़ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद किए जाएंगे। प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंदी के लिए दो हजार से अधिक श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!