posted on : October 9, 2021 5:24 pm

गोपेश्वर (चमोली)। परिजनों की डांट फटकार के बाद नाबालिग लड़की गोपेश्वर से भागकर नंदप्रयाग पहुंच गई। संदिग्ध अवस्था में घूम रही नाबालिक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने नाबालिग को गोपेश्वर लाकर स्वजनों के सुपुर्द किया है।

बताया गया कि  नंदप्रयाग कस्बे में गश्त कर रही पुलिस को एक लड़की इधर, उधर टहलते हुए दिखी। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि मां की डांट फटकार के बाद वह गोपेश्वर से पैदल ही नंदप्रयाग पहुंची है। लड़की की उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है। नाबालिक ने बताया कि उसके पास किराया नहीं था। लिहाजा वह नंदप्रयाग तक पैदल आई। यहां से आगे किराए के अभाव में नहीं जा पाई। कोतवाली चमोली में तैनात महिला उप निरीक्षक पूनम खत्री ने नाबालिक से पूरी जानकारी हासिल करने के बाद उसे गोपेश्वर लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!