गौचर (चमोली)। रेलवे प्रभावित बेरोजगार युवकों को योग्यतानुसार रोजगार एवं स्थानीय समस्याओं के निराकरण किये जाने को लेकर रेलवे प्रभावित संघर्ष समिति गौचर ने रेलवे प्रवंधक के नाम एक ज्ञापन कैम्प कार्यालय रेल विकास निगम में दिया गया है।
शनिवार को दिये गये ज्ञापन में रेलवे प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र नयाल और सचिव प्रकाश रौथाण ने कहा है कि डिग्री, डिप्लोमा, आईटीआई व स्थानीय वेरोजगारों को योग्यतानुसार प्राथमिकता के आधार पर (अंडर ट्रेनीज) रोजगार दिया जाय। अधिग्रहित भूमि में दोनों तरफ रास्ता, वन पंचायत भट्टनगर को पेड़ों का भुगतान करने, वेरोजगार हो चुकी महिलाओ के उत्थान हेतु कार्यक्रम चलाये जाने,ब्लास्टिंग से हो रही परेशानियों को दूर करने, भवनों के नुकसान की भरपाई करने के साथ नगर क्षेत्र गौचर की ड्रेनेज व्यवस्था को देखते हुये ड्रेनेज व्यवस्था बनाई जाय। इस पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी चमोली को भी प्रेषित की गई है।
