posted on : October 10, 2021 6:52 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भाजयुमो के कार्यक्रम में रविवार को भाग लेने गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आयोजन स्थल से पूर्व ही हिरासत में ले लिया है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जहां एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, वहीं कांग्रेस  ने महंगाई, भ्रष्टाचार, देवस्थानम बोर्ड, किसान आन्दोलन और बेरोजगारी को लेकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। पार्टी के महामंत्री प्रभाकर भट्ट और कार्यकारी महिला अध्यक्ष उषा रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जिसके चलते एक कार्यकाल में सरकार को तीन मुख्यमंत्री बदलने पड़े हैं, वंही अब अपनी विफलता को छिपाने के लिए विभिन्न प्रकार के छद्म कर चुनाव में जीत का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता राज्य के विकास के लिये कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए देख रही है। इस मौके पर रविन्द्र नेगी, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, ओम प्रकाश नेगी, आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!