गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से मिलन कार्यकर्म में अधिकारियों को निर्देश दिए की जनता की समस्याओं का समाधान सरलता से किया जाए। ताकि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
सीएम ने चारधाम यात्रा को कहा कि चार धाम यात्रा से लाखों लोगों के परिवार की आजीविका चलती है। यात्रा शुरू होने से लोगो में काफी उत्साह है। बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर सीएम ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि जितने काम आज हो रहे उतने पहले कभी नहीं हुए ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन, ऑलवेदर रोड का जिक्र करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी वहीं स्वयं सहायता समूहों में काम करने वाली महिलाओं को पांच लाख तक के व्याज मुक्त ऋण हमारी सरकार दे रही है साथ ही प्रधानों को मानदेय को बढाकर 3500 किये जाने को शासनादेश करने वाले हैं साथ एक नयी योजना बनाई है स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखण्ड इसके तहत प्रत्येक गांव में जिम खोला जाएगा। इस दौरान गोपेश्वर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका माधुरी तथा हिमालय का पर्यावरणीय इतिहास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा का विमोचन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भटट, थराली विधायक मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।
सीएम ने जनपद के लिए ये की घोषणाऐं
कर्णप्रयाग विधान सभा
जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जनहित की प्रमुख घोषणाएं भी की। जिसमें विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड कर्णप्रयाग में रामबारी से ग्राम सेम तक मोटर मार्ग (लम्बाई 2.85 किलोमीटर) का निर्माण किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत बाजार से बगोली गांव तक मोटर मार्ग (लम्बाई 1.20 किलोमीटर) का निर्माण किया जायेगा। कर्णप्रयाग के विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग से क्पीरी-किमोली मोटर मार्ग का डामरीकरण का कार्य किया जायेगा, कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कारगिल शहीद कृपाल सिंह की स्मृति में ग्राम पज्याणा में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा, कर्णप्रयाग के विकासखण्ड गैरसैण के न्याय पंचायत मुख्यालय रोहिडा में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा, कर्णप्रयाग के विकासखण्ड गैरसैण के राइका हरगड में भवन का निर्माण किया जायेगा, कर्णप्रयाग के राजकीय इंटर कालेज लाटूगैर में अधूरे भवन निर्माण कार्य को पूरा किया जायेगा, कर्णप्रयाग के राइका सिलपाटा में मुख्य भवन का निर्माण किया जायेगा, कर्णप्रयाग के अन्तर्गत आपदा प्रभावित बहुगुणा नगर में आरसीसी सुरक्षा दीवार व रास्ते नाली का निर्माण किया जायेगा ।
थराली विधान सभा
विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत के नारायणबगड़ के खेलोली एवं नलगाव चोपता गदेरे में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, नारायणबगड़ के केयर गांव के शिव मंदिर के नीचे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, थराली में राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी की बाढ़ सुरक्षा योजना बनायी जायेगी, नारायणबगड़ में पन्ती की बाढ़ सुरक्षा योजना बनायी जायेगी, ग्वालदम-बैजानाथ मोटर मार्ग के ताल से बीनातोली (मं बधाणगढी मन्दिर) तक एक किलोमीटर मोटर मार्ग डामरीकरण, विकासखण्ड घाट के अन्तर्गत बाजबगड़-तैलाण मोटर मार्ग का तीन किलोमीटर डामरीकरण, विकासखण्ड घाट में महावीर चक्र विजेता स्व. अनुसूया प्रसाद के पैतृक गांव नौना को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का डामरीकरण, घाट में नन्दप्रयाग घाट-सुतोल कनोल मोटर मार्ग के किलोमीटरा 41 से 48.69 तक सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य, राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा में दो अतिरिक्त कक्ष कक्षा का निर्माण, राजकीय इंटर कॉलेज रेस चोपता में मुख्य भवन का निर्माण किया, राजकीय इंटर कॉलेज असेड सिमली का नाम कारगिल शहीद सतीश चंद्र सती के नाम किया जाएगा।
बदरीनाथ विधान सभा
विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत रुद्रप्रयाग-पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग के घट गदेरा तोक से सलना गांव-शिवालय तक मोटर मार्ग दो किलोमीटर का निर्माण, नगर पंचायत पोखरी में पार्किंग का निर्माण, पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग से भिकोना तक मोटर मार्ग लम्बाई दो किलोमीटर का निर्माण, दैवीय आपदा के अन्तर्गत जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में लॉ कालेज एवं अन्य आवासीय भवनों की भू-धसांव से सुरक्षा कार्य, पोखरी राजकीय पॉलीटेक्निक भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त धनराशि, जोशीमठ के ढाक से किलचैरी से धरकोट होते हुये रिखमाणा तक तीन किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण, दशोली की ग्राम पंचायत कोज पोथनी के अन्तर्गत राजस्व ग्राम काणा के लिये मोटर मार्ग का निर्माण, ग्राम मासौं में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण, पोखरी में मिनी स्टेडियम का निर्माण, श्रीनगर-जोशीमठ 66 केवी लाइन की ब्रेकडाउन की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
