posted on : October 12, 2021 5:25 pm

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को अब ऋषिकेश में कोविड जांच और पंजीकरण के लिये परेशान नहीं होना होगा। यहां गढवाल आयुक्त रविनाथ रमन के निर्देश पर ऋषिकेश बस अड्डे पर कोविड जांच केंद्र का संचालन शुरु कर दिया गया है। केंद्र पर तीर्थयात्रियों को जहां कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीते दिनों चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं जायजा लेने के दौरान गढवाल आयुक्त की ओर से हरिद्वार और ऋषिकेश बस टर्मिनल में कोविड जांच केंद्र संचालन के निर्देश दिये गये थे। जिस के क्रम में ऋषिकेश में केंद्र कां संचालन शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सेंपल लेने के 24 घंटे बाद रिपोर्ट यात्री के पंजीकृत मोबाइल  नंबर पर भेजी जायेगी। यहां लिये गये नमूनों की जांच एम्स ऋषिकेश में करवाई जाएगी। साथ ही यहां कोविड जांच और पंजीकरण की सुविधा तीर्थयात्रियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे चार धाम की यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!