posted on : October 13, 2021 5:27 pm

गोपेश्वर (चमोली)। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर के एनसीसी छात्रों ने गोपेश्वर नगर क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को भूंकपरोधी भवन निर्माण, भूस्खलन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने, नदी नालों से उचित दूरी पर रहते हुए आपदाओं के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया गया और आम जनमानस से आपदाओं के न्यूनीकरण के लिए आवश्यक उपाय किए जाने का आह्वान भी किया। आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में कार्यशाला भी आयोजित की गई। गौरतलब है कि चमोली जनपद भूंकप की दृष्टि से अंति संवेदनशील जोन-5 में है। इसके अलावा यहां पर बरसात में बादल फटने, भूस्खलन, हिमस्खलन तथा वनाग्नि की घटनाओं से हर साल सैकड़ों लोग प्रभावित होते है।   

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!