posted on : October 14, 2021 7:27 pm

22 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्वावलम्बन के लिए छः माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को स्वावलम्बन के लिए 22 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस राशि से प्रदेश के युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को छः माह आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री  ने कोरोना काल में  युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों के सराहनीय कार्य को देखते हुए छ माह आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।  

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!