तपोवन (चमोली)। तपोवन-रैणी आपदा से हुई लापता लोगों की खोजबीन अभियान युद्ध स्तर चल रहा है। तपोवन टनल व रैणी में चल रहे रेस्क्यू अभियान में रविवार को टीम को बडी सफलता मिली। अब तक तपोवन टनल से पांच शव बरामद किए गए। वही रैणी मे छह शवो को मलवे से रिकवर किया गया। इसके अलावा एक शव रुद्रप्रयाग नदी किनारे से बरामद हुआ। इस तरह रविवार अपराह्न तक 12 शवों को बरामद कर लिया गया है। जबकि शनिवार तक 38 शव बरामद हो चुके थे। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक ने सुबह टनल के अंदर पहुंचकर सर्च रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया। तपोवन बैराज परिसर में दोनों और पोकलैंड, जेसीबी मशीनें युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन, डीआईजी आईटीबीपी अपर्णा सिंह, डीआईजी पुलिस नीरू गर्ग, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान सहित अन्य अधिकारी टनल स्थल पर मौजूद रहे।
posted on : February 14, 2021 3:54 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
