गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की अधिष्ठात्री माता सती अनसूया की दिवारा यात्रा ने गोपेश्वर भ्रमण के दौरान बुधवार बैशाखी के पर्व पर भगवान गोपीनाथ से भेंट की। इस दौरान यहां मंदिर में विशेष पूजाओं का आयोजन भी किया गया। जिसके बाद देवी यात्रा नगर भ्रमण के दौरान अपने भक्तों के के घरों में पहुंचकर कुशल-क्षेम जानी।
बता दें कि मंडल घाटी की अधिश्ठात्री माता सती अनुसूया की दिवारा यात्रा इन दिनों गोपेश्वर नगर के भ्रमण कर रही है। यहां नगर क्षेत्र में देवी ध्यांणियों और अपने भक्तों से भेंट कर आशीष दे रही है। बुधवार को देवी डोली ने गोपेश्वर के आदर्श कॉलोनी और गोपेश्वर गांव मौहल्ले का भ्रमण किया। इस दौरान देव डोली ने गोपीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान गोपीनाथ और रुद्रनाथ से भेंट की। जहां स्थानीय देवी भक्तों ने देवी को अघ्र्य अर्पित कर मनौतियां मांगी। इस मौके पर कुंवर सिंह, अभिषेक बिष्ट, अमित रावत आदि मौजूद थे।
