posted on : February 12, 2021 6:32 pm

घाट (चमोली)। चमोली जिले के घाट ब्लाॅक के माँ नंदा सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में शुक्रवार से देवी व श्रीमद् भागवत कथा शुरु हो गई है। यहां मंदिर समिति व ग्रामीणों की ओर से आयोजन विश्व कल्याण व उत्तराखंड में आ रही आपदाओं से सुरक्षा के लिये किया जा रहा है। मंदिर में अनुष्ठान का आयोजन आगामी 20 फरवरी तक किया जाएगा।

सिद्धपीठ कुरुड़ में शुक्रवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर घाट से निशान लाकर स्थापना के बाद अनुष्ठान का आयोजन विशेष पूजाओं के साथ शुरु किया गया। इस दौरान यहां क्षेत्र की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी भगवती प्रसाद देवराड़ी ने बताया कि चमोली जिले में माँ नंदा को अधिष्ठात्री के रुप में पूजा जाता है। लेकिन लम्बे समय जिला आपदाओं की मार झेल रहा है। ऐसे में आपदाओं से चमोली को सुरक्षित रखने और विश्व कल्याण की  मंशा से आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर आचार्य अनुराग लक्ष्मी, कथा व्यास सत्य प्रसाद गौड, योगेश्वर गौड व उमेश गॉड, मन्दिर कमेटी के अध्य्क्ष  भागवत सिंह बिष्ट, बीरेंद्र सिंह, शिव सिंह बिष्ट, अशोक पंत, रवि बडोनी, कुंदन बिष्ट, भास्कर, महावीर सिंह, रेखा देवी, संध्या देवराड़ी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!