posted on : October 21, 2021 5:28 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के आईटी कालेज कोठियालयसेण में गुरूवार से स्वयं सहायकता समूह की महिलाओं के लिए एसबीआई आर सेटी की ओर से छह दिवसीय एलइडी लाइट बनाने की विधि का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है।

आर सेटी के प्रशिक्षण समन्वयक देवेंद्र राणा ने बताया कि दिपावली का पर्व आने वाला है ऐसे में लोग घरों को सजाने के लिए एलइडी लाइट से बने झालर समेत अन्य सामाग्री का उपयोग करते है। बाजार में इसकी काफी मांग है। जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं को एलइडी लाइट बनाने की विधि की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया था। जिसको लेकर आईटी काॅलेज कोठियालसैण में छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 19 स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं प्रतिभाग कर रही है। आईटी काॅलेज के इलेक्ट्रीकल विभाग के विभागाध्यक्ष अभिषेक चैहान की ओर से इस प्रशिक्षण को दिया जा रहा है। ताकि आने वाली दिवाली के अवसर पर महिलाऐं बाजार में स्वनिर्मित एलइडी से बनी सजावटी सामग्री को बाजार में उतार सके। इस मौके पर गजेंद्र गैरोला, चद्रमोहन सिंह आदि मौजूद थे। 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!