रुद्रप्रयाग। एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर नशे में धुत होकर शिक्षक-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने के आरोप लगे। जिसके बाद डीएम ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। मामला रुद्रप्रयाग में जिले का है।

जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज क्वीलाखाल में प्रधानाचार्य सतीश कुमार पर स्कूल के ही स्टाफ ने उन पर नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने व छात्र छात्राओं से मारपीट करने के आरोप लगाए। जिसके बाद प्रधानाचार्य के व्यवहार के विरोध में छात्र- छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों ने धरना दिया।

मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। आरोप है कि पिछले कई दिनों से प्रधानाचार्य  शराब पीकर विद्यालय आ रहे थे। साथ ही शिक्षक व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज के साथ छात्र-छात्राओं से मारपीट भी की थी। जिसके बाद डीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!