posted on : October 28, 2021 5:53 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस स्मृति दिवस और पुलिस फ्लैग डे के अवसर पर गुरूवार को चमोली पुलिस की ओर से रन फार यूनिटी कार्यक्रम आयोजित कर  एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस व पुलिस फ्लैग डे के अवसर पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चैहान के आदेश पर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में दौड़ का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग विमल प्रसाद ने प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर रन फार यूनिटी का शुभारम्भ किया गया। दौड़ में क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन गोपेश्वर रविकान्त सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक थाना गोपेश्वर राजेन्द्र रौतेला, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक, यातायात उपनिरीक्षक दिगम्बर उनियाल ने प्रतिभाग किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!