posted on : April 21, 2023 5:27 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  रविवार, 23 अप्रैल को देहरादून स्थित वेलमेड हॉस्पिटल और भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के संयुक्त प्रयास से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजित किया जा रहा है। जिसमें  ईसीजी, ब्लड़ प्रेशर, ब्लड़ शुगर और डॉक्टरों की ओर से परामर्श दिया जाएगा।

जानकारी देते हुए वेलमेड हाॅस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर सुनील कुकरेती ने बताया कि जो भी लोग अपने स्वास्थ्य की जांच कराना चाहते हैं, वह रविवार को सामुदिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक इस कैंप का लाभ उठा सकते हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!