गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान और पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने मां सरस्वती के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि लोक संस्कृति को बचाये रखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बच्चों की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसके लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। पुलिस उपाधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति से पहचान करवाने के लिए आवश्यक है कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम विद्यालयों में आयोजित होते रहें। इस मौके पर बच्चों ने लोक गीत, लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। विद्यालय के प्रबंधक विनोद रावत और प्रधानाचार्य अरूणा रावत ने विद्यालय की साल भर की प्रगति अभिभावकों के सम्मुख रखी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राबाइका गोपेश्वर के ललित मोहन बिष्ट, विद्यालय के संरक्षक शिव सिंह नेगी, पार्षद उषा फरस्वाण आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!