posted on : March 6, 2021 5:09 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले की भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में तैनात आईटीबीपी के अधिकारी और जवानों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के प्रथम टीका लगा दिया गया है। अभियान के दौरान यहां सीमा क्षेत्र में तैनात पांच अधिकारी और जवानों का टीकाकरण किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के बाद जवानों की निगरानी की जा रही है।

भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में देश की सुरक्षा में तैनात पांच सौ आईटीबीपी और जवानों को स्वास्थ्य विभाग चमोली की टीम ने सीमा क्षेत्र में पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया है। टीम ने अभियान के दौरान लपथल, छूजन, संतूजला, समुना, मलारी और गमशाली में टीककारण अभियान चलाया। टीम को नेतृत्व कर रहे चिकित्सक डा. हरीश थपलियाल ने बताया कि टीका करण शासन के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। वहीं टीकाकरण के बाद जहां आधे घंटे तक अधिकारियों और जवानों को निगरानी में रखने की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। वहीं उसके बाद भी अधिकारी और जवानों की निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना वैक्सीन का टीका लगे जवानों को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर हैली रेस्क्यू कर उपचार के लिये पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। हालाकि अभी तक वैक्सीन का टीका लेने वाले सभी अधिकारी और जवानों की स्थिति सामान्य बताई गई है। इस मौके पर महेश देवराड़ी, उदय सिंह, लक्ष्मी, कौशल्या, अनीता और विनय बहुगुणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!