posted on : April 19, 2021 6:32 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में जल्द ही 108 सेवा के जखीरे में पांच  नये वाहन शामिल हो जाएंगे। जिसके बाद जिले में 108 वाहनों की संख्या 13 से बढकर 18 हो जाएगी। ऐसे में जहां वाहनों के काम में तेजी आएगी। वहीं मरीजों को सुविधा समय से लाभ भी मिल सकेगा।

बता दें की राज्य सरकार की ओर से चमोली जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिये 108 सेवा के वाहनों की संख्या बढाते हुए पांच नये वाहन आवंटित कर दिये हैं। सरकार की ओर तैनात जखीरे में जहां गौचर में तैनात एक वाहन एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है। वहीं नौटी, तलवाड़ी, माइथान और थराली के लिये बेसिक लाइफ सपोर्ट वाहन आवंटित किये गये है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार सेवा को सुदृढ करने के लिये सरकार की ओर से जिला चिकित्सालय से मरीजों को रैफर करने की सुगम व्यवस्था के लिये भी एक वाहन की 108 के जखीरे में तैनाती करने की योजना है। जिससे जिले में दूरस्थ इलाकों तक 108 सेवा के पहुंचने में लगने वाले समय को कम किया जा सकेगा। 108 के जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि जिले के लिये आवंटित वाहनों की वर्तमान में कुम्भ में तैनाती की गई है। कुम्भ के खत्म होते ही सभी वाहन जिले में अपनी सेवाएं शुरु कर देंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!