उधम सिंह नगर। उत्तराखंड एसटीएफ ने उधम सिंह नगर से 25 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर असीम रजा को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड में एक दिसंबर से लेकर अगले दो माह इनामी बदमाशों और गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है।

उत्तराखंड एसटीएफ ने मिली जानकारी के मुताबिक 25,000 के इनामी गैंगस्टर मोहम्मद असीम रजा खां को उधमसिंह नगर के सितारगंज बस स्टेशन इलाके से घेराबंद कर 1 दिसंबर को देर रात गिरफ्तार किया गया है। असीम गैंग का कई जिलों में आतकं है। असीम रजा खां वर्तमान में उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था। आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

उत्तराखंड एसटीएफ के मुताबिक असीम खान ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर कई जिलों में चोरी और लूट जैसे कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। ऐसे में असीम और उसके चारों साथियों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। असीम गैंग की गिरफ्तारी को लेकर उधमसिंह नगर एसएसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। असीम की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं टीम लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच गुरुवार एक दिसंबर देर रात उत्तराखंड एसटीएफ को मुखबीर से असीम रजा के सितारगंज बस स्टेशन के पास होने की सूचना मिली। उत्तराखंड एसटीएफ ने उधमसिंह नगर पुलिस टीम के साथ शातिर इनामी बदमाश असीम को सितारगंज से धर दबोचा। उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान जारी है। 1 दिसंबर देर रात को एसटीएफ ने इनामी बदमाश असीम रजा को गिरफ्तार किया है। बीते 30 दिनों में उत्तराखंड एसटीएफ अब तक 5 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से कुछ गिरफ्तारी राज्य से बाहर की भी हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!