posted on : July 12, 2021 5:18 pm

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर सोमवार को चमोली जिले के वेयरहाउस में रखे 576 बैलेट यूनिट और 576 कन्ट्रोल यूनिट में से सोमवार को 354 बीयू तथा 351 सीयू राज्य निर्वाचन आयोग बिहार को आवंटित की गई।

राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी और कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस से बीयू और सीयू मशीनें निकाली गई और बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि के सौंपी गई। इसके बाद वेयरहाउस को राजनैतिक दलों की मौजूदगी में फिर से सीलबंद किया गया। इस अवसर पर सीपीआई के ज्ञानेन्द्र खंतवाल, ईवीएम, वीवीपैट के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग अला दिया, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार धीरज राणा आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!