posted on : December 2, 2021 8:03 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में आयोजित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता ऋण मेले में  बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने शून्य ब्याज पर किसानों को 50 लाख का ऋण चेक वितरित किए।

गुरूवार को विकासखंड पोखरी में दीनदयाल उपाध्याय ऋण योजना के तहत चमोली जिला सहकारिता बैंक की तत्वधान में 40 किसानों को बिना ब्याज के 50 लाख के ऋण के चैक वितरित किये गये। बतौर मुख्य अतिथि विधायक ने कहा हमारी सरकार किसानों के हितों में काम कर रही है आगे भी किसानों हितों में काम किया जाएगा। उन्होंने सभी से इस योजना का सभी को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए कहा इसे लोगों को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।

सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा सरकार ने किसानों को आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया है। व्याज मुक्त ऋण से किसान स्वरोजगार की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस के कार्यकाल में केवल अपने रिस्तेदारों को ही ऋण दिया जाता था। हमने उसको बदलकर गरीबों को व्याज मुक्त ऋण दिया। अब तक पोखरी ब्लाक में तीन करोड़ तक का व्याज मुक्त ऋण दिया जा चुका है। इस अवसर पर सहकारी बैक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!