गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में शनिवार को कोरोना के 66 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढकर 2013 हो गई है। हालांकि इसमें से 1708 लोगों संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके है और 305 केस एक्टिव है। शनिवार को नारायणबगड से 11, पोखरी व कर्णप्रयाग से 08-08, थराली से 07, गैरसैंण से 05, जोशीमठ व दशोली से 04, घाट, देवाल, नैनीसैण व गोपेश्वर से 03-03, मैठाना व मलाई से 02-02, बमौथ, उतरौं तथा लंगासू से 01-01 केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के इलाज में जुटी है।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। शनिवार को 272 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 42073 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 37759 सैंपल नेगेटिव तथा 2013 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 593 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!